International News Agencies Full Details In Hindi अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियां

International News Agencies अंतरराष्ट्रीय समाचार समितियाँ

International News Agencies अंतरराष्ट्रीय समाचार समितियाँ
  International News Agencies अंतरराष्ट्रीय समाचार समितियाँ



International news agencies full details for journalism and mass communication notes in hindi.


एसोसिएटेड प्रेस Associated Press

समाचार समितियों के कार्य की बात करें तो एसोसिएटेड प्रेस एक महत्त्वपूर्ण एवं अन्तर्राष्ट्रीय रूप से प्रसिद्ध समाचार समिति है। इस समाचार एजेन्सी का अस्तित्व मैक्सिकन युद्ध के समय प्रकाश में आया। इस समाचार समिति ने अपने कार्य-क्षेत्र का दिनों- दिन विस्तार किया और धीरे-धीरे आर्थिक एवं राजनीतिक खबरों से अपने आप को जोड़ लिया। व्यवस्थित रूप से इसने वर्ष 1900 में अपना स्थायित्व मजबूत किया। प्रारम्भिक समय में एसोसिएटेड प्रेस को अनेक संकटों का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी इसने अपने अस्तित्व को बचाए रखा।


यूनाइटेड प्रेस इण्टरनेशनल United Press International (UPI)

यूनाइटेड प्रेस इण्टरनेशनल की स्थापना वर्ष 1907 में की गई। यूपीआई की स्थापना वस्तुत: एपी से प्रेरित थी। यूपीआई के संस्थापक ने इससे पूर्व एक समाचार की स्थापना की थी। वस्तुत: पूर्व की समिति द्वारा सायंकालीन खबरों का प्रकाशन किया जाता है।
यूपीआई की स्थापना से पूर्व दो क्षेत्रीय समाचार समितियों का गठन किया गया था। पहली समिति और दूसरी समिति को मिलाकर ही वर्ष 1907 में यूपीआई की स्थापना की गई। प्रारम्भिक काल में यह समिति उस समय प्रकाश में आई, जब इसने प्रथम विश्वयुद्ध के समाप्त होने की सूचना दी। लेकिन जल्दी ही इसने अपनी गलती स्वीकार करके पाठकों का दिल जीतना शुरू कर दिया। प्रारम्भ में इसे एपी से काफी चुनौती का सामना करना पड़ा। इसने काफी मेहनत की और सेवा के लिए समाचार-पत्रों को मजबूर भी कर दिया।


रॉयटर्स Reuters

एपी और यूपीआई की तरह रॉयटर्स भी एक महत्त्वपूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय समाचार समिति थी। इसके संस्थापक पॉल जूलियस रॉयटर थे। रॉयटर की स्थापना भी संघर्षपूर्ण माहौल में हुई थी। रॉयटर अन्य समाचार समितियों, समाचार-पत्रों, रेडियो तथा दूरदर्शन इत्यादि अनेक संचार माध्यमों को समाचार प्रदान करता है। इसके द्वारा वस्तुत: आर्थिक, राजनीतिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी समाचारों का
संकलन एवं प्रसार किया जाता है।  उपरोक्त की तरह फ्रांस प्रेस समिति का भी विकास एवं विस्तार हुआ। इसकी स्थापना प्रथम विश्वयुद्ध के बाद हुई थी। यद्यपि इसका स्वरूप स्वशासी किस्म का था और इसे किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिलती थी। लेकिन इस संस्था ने अपनी सारी आर्थिक जरूरतें अपनी अधीनस्थ संस्थाओं एवं फ्रांस सरकार से प्राप्त की।
यह संस्था अपने सम्पूर्ण नेटवर्क की व्यापकता एवं प्रसार के कारण प्रमुख समाचार समितियों की श्रेणी में शामिल हो गई। अपने समाचार प्रसारण के क्रम में यह संस्था प्रभावशाली संस्था के रूप में चर्चित रही। इस संस्था की सबसे बड़ी खासियत थी इसके समाचार तथ्यों का वस्तुनिष्ठ एवं व्यक्तिनिष्ठ का मिला-जुला रूप।


वॉयस ऑफ अमेरिका Voice Of America

यह संयुक्त राज्य अमेरिका की अन्तर्राष्ट्रीय प्रसारण सेवा प्रदान करने वाली संस्था है। यह संस्था उन पांच अन्तर्राष्ट्रीय प्रसारण करने वाली संस्थाओं में से एक है, जो ब्रॉडकास्टिंग बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के तहत काम करती है। वॉयस ऑफ अमेरिका विश्व के करीब सभी देशों में 45 भाषाओं के अन्तर्गत अपने समाचार का प्रसारण न केवल टीवी, रेडियो से करती है, बल्कि इण्टरनेट पर भी यह सक्रिय रूप से विद्यमान है।

वर्तमान में वॉयस ऑफ अमेरिका के 1200 से अधिक टेलीविजन स्टेशनों और केबल सम्पर्कों से अन्तर्राष्ट्रीय प्रसारण के लिए सन्धि और सौदेबाजी है। वॉयस ऑफ अमेरिका अन्तर्राष्ट्रीय प्रसारण के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान युद्ध सूचना कार्यालय तथा अन्तर अमेरिकी मामलों की संस्था नामक दो समितियां व्यक्तिगत प्रसारणों के लिए अनुवीक्षण करती थी। यही प्रसारण वॉयस ऑफ अमेरिका के नाम से जाना गया। द्वितीय विश्वयुद्ध का आगमन वॉयस ऑफ अमेरिका के लिए जानलेवा साबित हुआ। शीतयुद्ध के दौरान भी यह अचेतन अवस्था में रही। यह यूनाइटेड स्टेट इन्फॉर्मेशन एजेन्सी ही थी, जिसकी वर्ष 1953 में स्थापना के बाद वॉयस ऑफ अमेरिका को पुन: स्थापित किया गया।


बीबीसी British Broadcasting Corporation (BBC)

प्रसारण परिचालन के मामले में बीबीसी अन्य अन्तर्ष्ट्रीय प्रसारण समितियों में सर्वोच्च स्थान रखता है। चूँकि यह अपने आर्थिक स्रोतों के लिए व्यवस्थागत कार्यों पर निर्भर नहीं है, इसलिए इसके समाचारों में गुणवत्ता, वस्तुनिष्ठता एवं उत्कृष्टता रहती है। बीबीसी को आर्थिक मदद ब्रिटिश पार्लियामेण्ट द्वारा विशिष्ट आर्थिक अनुदान के रूप में की जाती है।

अन्तर्राष्ट्रीय प्रसारण के उत्तरदायित्व का निर्वाह इसका बाह्य सेवा विभाग करता है। बाह्य विभाग में एक उप-विभाग है, जो विश्व के विभिन्‍न क्षेत्रों के प्रसारण कार्यक्रमों को देखता है। समुद्र पार की सेवाओं के अन्तर्गत यूरोपीय सेवाओं के अतिरिक्त अफ्रीकन, अरबी, पूर्वी, सुदूर पूर्वी और लैटिन अमेरिकी देश आदि आते हैं। इसकी सेवाएँ 24 घण्टे उपलब्ध रहती हैं। बाह्य सेवा का उद्देश्य निष्पक्ष समाचार देने के साथ ही ब्रिटिश संस्कृति, विकास एवं औद्योगिक प्रगति को विश्व पटल पर प्रस्तुत करना है।

प्रात आँकड़ों के अनुसार इसकी सेवाएँ सप्ताह में सात सौ घण्टे उपलब्ध होती है, जिन्हें 17 यूरोपीय भाषाओं, 21 गैर यूरोपीय भाषाओं और अंग्रेजी में प्रसारित किया जाता है, जो स्वयं एक मानक है। इस प्रकार करोड़ों की संख्या में सम्पूर्ण विश्व की जनता इसके प्रसारण कार्यक्रम से लाभान्वित होती है।


रेडियो पाकिस्तान Pakistan Broadcasting Corporation (PBC)

रेडियो पाकिस्तान को पाकिस्तान ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना 65 वर्ष पहले 19 अगस्त , 1947 को की गई थी। वर्तमान में इसका मुख्यालय पाकिस्तान के कराची में है। रेडियो पाकिस्तान को PBC के नाम से भी जाना जाता है। PBC द्वारा करीब 10 विभिन्‍न भाषाओं में विश्व के कई देशों में समाचारों का प्रसारण टीवी, रेडियो व इण्टरनेट के माध्यम से किया जाता हैं। PBC का मुख्य उद्देश्य है अपने देश के नागरिकों का संगीत, संस्कृति, चलचित्र आदि के माध्यम से मनोरंजन करना। इसके अलावा PBC देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक तथ्यों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहता है। इसके सभी प्रसारणों को इण्टरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग ब्यूरो की मान्यता प्राप्त है।


आल इंडिया रेडियो All India Radio

यह भारत की सरकारी रेडियो सेवा है। भारत में रेडियो प्रसारण की शुरूआत 1920 के दशक में हुई थी। इसका पहला प्रसारण वर्ष 1923 में हुआ था। इसके बाद वर्ष 1927 में बम्बई और कलकत्ता में निजी स्वामित्व वाले दो ट्रांसमीटरों से प्रसारण सेवा की स्थापना हुई। वर्ष 1930 में सरकार ने इन ट्रांसमीटरों को अपने नियन्त्रण में ले लिया और भारतीय प्रसारण सेवा के नाम से उन्हें परिचालिक करना आरम्भ कर दिया। वर्ष 1939 में इसका नाम बदलकर ऑल इण्डिया रेडियो कर दिया गया और वर्ष 1957 में आकाशवाणी के नाम से इसे पुकारा जाने लगा।


समाचार सेवा प्रभाग

ऑल इण्डिया रेडियो के अधीन समाचार-सेवा प्रभाग 24 घण्टे काम करता है और यह स्वदेशी तथा बाह्म सेवाओं में 500 से अधिक समाचार बुलेटिन का प्रसारण करता है। आकाशवाणी का विदेशी सेवा प्रभाग वॉयस ऑफ द नेशन के रूप में समाचारों का प्रसारण करता है। आकाशवाणी को विदेशी सेवा प्रभाग 16 विदेशी भाषाओं और 11 भारतीय भाषाओं में एक दिन में लगभग 100 से अधिक देशों में 72 घण्टे की अवधि का प्रसारण करता है।


रेडियो कोरिया Radio Corea (KVS World)

रेडियो कोरिया को के वी एस वर्ल्ड के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना 15 अगस्त, 1953 में हुई थी। इसके पूर्व के नाम मुफ्त कोरिया की आवाज, रेडियो कोरिया, रेडियो कोरिया इंटरनेशनल है। रेडियो कोरिया इण्टरनेशनल हैं। रेडियो कोरिया के अलावा केवीएस कूल एमएम का नाम लिया जा  सकता है। यह कोरियाई प्रसारण प्रणाली का लोकप्रिय संगीत रेडियो स्टेशन है।

शोध (Research) का अर्थ, परिभाषा, क्षेत्र, महत्व अभी पढ़ें

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार के समाचार पत्रों की सूची- अभी पढें

Journalism and mass communication के मॉडल्स - अभी पढें

Mass Communication की परिभाषा, अर्थ, महत्व व माध्यम- अभी पढें

Journalism का अर्थ, परिभाषा, क्षेत्र- अभी पढें


मॉडल्स ऑफ कम्युनिकेशन - अभी पढ़ें

मानहानि परिभाषा, अर्थ, नियम व कानून - अभी पढ़ें

Post a Comment

0 Comments